फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: समाज सेवा समिति बंगाणा की नई कार्यकारिणी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। समाज सेवा समिति बंगाणा की कार्यकारिणी की बैठक बुधवार को सत्य प्रकाश शर्मा संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में समिति के कार्यालय में हुई। समाज सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष डीआर शर्मा के निधन के उपरांत समिति की कार्यकारिणी की यह प्रथम बैठक थी। बैठक से पूर्व समिति के संस्थापक अध्यक्ष डीआर शर्मा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से कमलेश कुमारी पत्नी स्व. डीआर शर्मा एवं सत्य प्रकाश शर्मा को संरक्षक, मदन लाल शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, शिव कुमार कश्यप को कार्यकारी सचिव, कुलदीप राणा को उपाध्यक्ष, मान चंद राणा को उपाध्यक्ष, बलवंत वर्मा को उपाध्यक्ष, एमआर शर्मा एवं बालकृष्ण शर्मा को मुख्य सलाहकार, बनवारी लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, जय लाल शर्मा को सहसचिव, राजपाल कुटलैहड़िया को संगठन सचिव व मीडिया प्रभारी अशोक ठाकुर को पत्रिका नवज्योति के संयोजन का उत्तरदायित्व दिया गया। इसके अलावा विवेक मोदगिल को नए कार्यकारी सदस्य के रूप में जोड़ा गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह कार्यकारिणी कार्यकारी रूप में समिति के कार्य का निर्वहन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें