फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: लाखों रुपये की वन संपदा जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की रामगढ़ धार और बंगाणा रेंज में शरारती तत्व जंगलों को जलाने में लगे हैं। शुक्रवार देर रात नरेलनी हरोट, कडथोली के जंगल के बीच आग लगा दी। यह आग धीरे-धीरे शनिवार सुबह तक ठठूह, बुहाणा, कोकरा, चडोली, चंबोआ, सरनोटी, खैरियां के जंगलों तक पहुंच गई। इससे लाखों की वन संपदा जलकर राख हो गई। शनिवार सुबह से ही रामगढ़ धार रेंज के अधिकारी संदीप ठाकुर, बंगाणा रेंज अधिकारी अंकुश आनंद, बीओ विकास कौशल, फोरेस्ट गार्ड ब्रजेश राणा, वन मित्र जसप्रीत, फायर बाचर राकेश कुमार, नरेश कुमार सहित अन्य टीम सदस्य जंगल की आग बुझाने में डटे हुए हैं। दोपहर को तेज़ हवाओं के चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। अभी जंगल सुलग रहे हैं। आग लगाने वालों पर कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें