फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बंगाणा वन क्षेत्र में मौके से पकड़ा वन काटू

Wed, 01 Apr 2026 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। बंगाणा वन क्षेत्र में विभाग ने अवैध कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वन काटू को मौके पर पकड़ा है। इस दौरान वन विभाग की टीम ने आरा मशीन सहित 22 खैर के मोछे बरामद किए हैं जबकि घटनास्थल से नौ खैर के ताजे ठूंठ भी मिले हैं। लकड़ी की बाजार में अनुमानित लागत पौने एक लाख रुपये आंकी गई है। जानकारी के अनुसार बंगाणा रेंज अधिकारी अंकुश आनंद के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक वन क्षेत्र में अवैध रूप से खैर के पेड़ों की कटाई की जा रही है। तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति खैर के पेड़ों को काटने में लगा हुआ था। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही वन काटू को पकड़ लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेंज अधिकारी अंकुश आनंद ने बंगाणा पुलिस को भी मौके पर बुलाया। डीएफओ सुशील राणा ने कहा कि वन विभाग अवैध कटान को रोकने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीमें दिन-रात सक्रिय हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। अवैध कटान करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें