फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में फुटबाल प्रतियोगिता का 23 नवंबर से होगा आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा राज्यों की फुटबाल टीमें लेंगी भाग
विज्ञापन


सेवन साइड फुटबाल टूर्नामेंट में विजेता उपविजेता और प्लेयर ऑफ द मैच होंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नगर परिषद संतोषगढ़ के वीरेंद्र गौतम मेमोरियल खेल मैदान पर छठी फुटबाल प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। प्रतियोगिता में इस बार फिर हिमाचल सहित पंजाब एवं हरियाणा आदि राज्यों की टीमों के बीच मुकाबले देखने को मिलेेंगे। सेवन साइड फुटबाल टूर्नामेंट का रोमांच 22 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर संतोषगढ़ फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों सहित आयोजकों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रतियोगिता के लिए इच्छुक टीमें यहां सात सौ रुपये देकर प्रवेश पाएंगी। विजेता रहने पर संबंधित टीम को ट्राफी सहित 11 हजार रुपये व दूसरा इनाम 7100 रुपये ट्राफी सहित प्रदान किए जाएंगे। जबकि, बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को आयोजक उचित इनाम देकर नवाजेंगे। आयोजकों की ओर से यहां स्वयं टीमों से संपर्क किया गया है। दूसरी ओर विभिन्न राज्यों की टीमें स्वयं भी प्रवेश एवं आयोजन को लेकर संपर्क कर रही हैं। आयोजक जसवीर सिंह, बुलबुल ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां संपूर्ण की जा रही हैं। हर मैच में खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें