फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्याही वाले कागज पर परोसे जा रहे खाद्य पदार्थ, सेहत से खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में खाद्य पदार्थों को परोसने और पैक करने के लिए स्याही वाले कागज का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया जा रहा है। बाजारों में चाय की दुकानों, ढाबों, रेहड़ी-फड़ी और फास्ट फूड विक्रेताओं के यहां खाद्य पदार्थों को स्याही छपे हुए कागजों पर परोसने का चलन जारी है। प्रतिबंध के बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। इससे लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर कई बार खाद्य सुरक्षा विभाग केवल निर्देश देने तक ही सीमित है। खाद्य पदार्थों को स्याही वाले कागज में परोसना खाद्य सुरक्षा मानकों के विपरीत है। कागज पर छपी स्याही में मौजूद रासायनिक तत्व खाद्य पदार्थों के संपर्क में आने से उनमें मिल सकते हैं। विशेषकर गर्म, तैलीय और नम खाद्य पदार्थों के साथ स्याही के रसायनों के मिल जाने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में समोसे, कुलचे, पकौड़े, टिक्की, ब्रेड पकौड़ा और अन्य खाद्य सामग्री को छपे हुए कागज पर परोसना लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके बावजूद दुकानदारों की ओर से नियमों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से इस दिशा में नियमित निरीक्षण और कार्रवाई नहीं होने से दुकानदारों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत खाद्य पदार्थों को परोसने और पैक करने के लिए सुरक्षित खाद्य-ग्रेड सामग्री का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन



स्याही वाले कागज पर खाद्य पदार्थ बेचने पर प्रतिबंध है। आगामी दिनों में इसे लेकर निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-जगदीश धीमान, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें