फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर में मच्छरों से मुक्ति के लिए की जा रही फॉगिंग

विज्ञापन
दौलतपुर बाज़ार में नगर पंचायत  फागिंग मशीन से दवा का छिड़काव करते नगर पंचायत कर्मी। नगर पंचायत प्
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में मच्छरों से निजात दिलाने को लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए विभिन्न वार्डों में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के कनिष्ठ अभियंता अंकुश ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में संध्या के समय प्रतिदिन फागिंग मशीन से मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराया जाएगा। मंगलवार को दौलतपुर बाज़ार में फॉगिंग मशीन मच्छर रोधी दवा का छिड़काव करवाया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी के कारण वर्तमान में मच्छर जनित रोग के मामले काफी बढ़ जाते हैं। इसे लेकर फॉगिंग करवाई जा रही है। वहीं वार्ड सात के पार्षद विनय कंवर ने बताया कि नगर पंचायत में क्रम वार मच्छर रोधी दवा का छिड़काव फागिंग मशीन के जरिये किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें