फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ग्रामीण क्षेत्रों में छाया रहा कोहरा, बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिला में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। ऊना के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को सुबह करीब दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित रहा। ऊना के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र पेखूबेला, झोड़ोवाल, बेहडाला, सासन, मैहतपुर सहित अन्य क्षेत्रों में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा है। कोहरा इतना घना था कि रोजमर्रा के काम के लिए जाने वाले लोगों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा। ऊना से नंगल जाने वाले सड़क मार्ग पर धुंध के कारण वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। जिसके कारण कई कामकाजी लोग को अपने कार्यस्थल देरी से पहुंचे। मौसम विभाग ने रविवार के ऊना में बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार को जिले में हल्के बादल छाए रहे। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार से मौसम बदलने व सर्दी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें