फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिले के विभिन्न हिस्सों में छाई रही धुंध

विज्ञापन
ऊना में सुबह के समय घने कोहरे के बीच रेंगते वाहन।संवाद
विज्ञापन
21.4 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार सुबह के समय धुंध छाई रही। इससे जिलावासियों को शीत लहर का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला मुख्यालय में सूर्य देव के दर्शन दोपहर 12 बजे के करीब हुए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। धुंध के चलते वाहन चालकों को दिन में ही लाइटें जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। इस दौरान ऊना बाजार सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर बेहद कम संख्या में लोग नजर आए। बच्चे भी धुंध के बीच ही स्कूलाें में पहुंचे। दोपहर के बाद मौसम साफ रहा लेकिन ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में मौसम की यही स्थिति बरकरार रहेगी। ऊना जिला के मौसम विभाग के समन्वयक विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में भी सुबह के समय कुछ स्थानों पर धुंध पड़ने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें