ऊना में सुबह के समय घने कोहरे के बीच गंतव्य की और जाती महिलाएं ।संवाद
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी धुंध पड़ने की जताई 90 प्रतिशत आशंका
बुधवार सुबह वाहनों की रफ्तार भी रही कम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले के मैदानी क्षेत्रों में धुंध का असर लगातार बना हुआ है। बुधवार सुबह जिला मुख्यालय सहित अंब, गगरेट और हरोली में घना कोहरा छाया रहा, जिससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी हुई। दृश्यता घटकर करीब 15 मीटर रह गई, वाहन धीमी गति से चले और हेडलाइट, फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। दोपहर में धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन शाम होते ही सर्द हवाएं चलने लगीं। बुधवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण सांस और जोड़ों के मरीजों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। मौसम विभाग ऊना के समन्वयक विनोद कुमार के अनुसार, आगामी दिनों में कोहरा पड़ने की 90 प्रतिशत संभावना है।