फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के आधार पंजीकरण पर करें फोकस : एडीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
टीकाकरण दिवस पर आधार पंजीकरण करना सुनिश्चित करें
विज्ञापन

14 दिसंबर तक स्वयं कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने पांच साल की आयु तक के बच्चों के आधार पंजीकरण पर फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 0 से 5 वर्ष आयु तक के जिन बच्चों को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा गया है, उनका टीकाकरण दिवस पर आधार पंजीकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिक्षा विभाग को प्रदान की गई सभी किट्स को सक्रिय करने के लिए कहा। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे आधार पंजीकरण केंद्रों के कार्यों की निगरानी के लिए उनका नियमित अंतराल पर निरीक्षण सुनिश्चित करें। उन्होंने फील्ड वेरिफिकेशन के लंबित आवेदनों के अविलंब निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि 5 से 7 और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है। यह सुविधा निशुल्क प्रदान की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को इसे लेकर लोगों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने जनता से आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल को अपडेट करने का आग्रह किया। एडीसी ने बताया कि स्वयं ऑनलाइन आधार पंजीकरण करने की सुविधा 14 दिसंबर तक निःशुल्क उपलब्ध है। आधार कार्ड पंजीकरण केंद्रों पर आधार कार्ड में मोबाइल अपडेट करवाने के लिए 50 और बायोमीट्रिक अपेडशन के लिए 100 रुपये शुल्क लगेगा। इस अवसर पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के उपनिदेशक राणा प्रितपाल सिंह, सहायक परियोजना प्रबंधक सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें