फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुनेहरा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात

Tue, 02 Sep 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले के सुनेहरा क्षेत्र में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीण इलाकों में खड्डों के उफान ने लोगों के सामने संकट खड़ा कर दिया है। लगातार बारिश से सुनेहरा के चार घरों में चार फीट तक पानी घुस गया। प्रभावित परिवारों ने अपना जरूरी सामान छत पर रखकर किसी तरह बचाने की कोशिश की। कई लोग रिश्तेदारों के घरों में शरण लेने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आत्मदाह करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बारिश के कारण क्षेत्र में बने एक बांध के टूटने से हालात और बिगड़ गए। अचानक खड्डों का जलस्तर बढ़ने से निचले क्षेत्रों में पानी भर गया। तेज बहाव में गैस सिलिंडर, लकड़ी, अनाज और अन्य कीमती सामान बह गया। ग्रामीणों ने रो-रोकर अपनी आपबीती सुनाई। जानकारी मिलते ही सोमवार सुबह दमकल विभाग की टीम राहत व बचाव कार्यों में जुट गई। इसके बाद तहसीलदार विपिन ठाकुर मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक खड्ड का सही तरीके से चैनलाइजेशन और मरम्मत कार्य नहीं होगा, तब तक हर साल बरसात में उन्हें ऐसी ही समस्या का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें