फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: स्वांं नदी में आई बाढ़ की भेंट चढ़ा अस्थायी पुल

विज्ञापन
स्वां नदी की चपेट में आने से गिरा पुल। स्रोत वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। ऊना में हुई जोरदार बारिश के बाद हिमाचल से शुरू होकर पंजाब में प्रवेश करने वाली स्वां नदी पूरी तरह उफान पर रही। नंगल के गांव भलड़ी से खेड़ा कल्मोट आदि गांवों को जोड़ने के लिए लोगों की ओर से खुद खर्च कर बनवाया अस्थायी पुल बंद हो गया। नदी का पानी अस्थायी तौर पर बनाए गए पुल के ऊपर से गुजरा। लोग पुल के दोनों ओर खड़े रहे। इस पुल के बंद होने से 24 से अधिक गांवों के लोग प्रभावित हुए। इस पुल से गांव खेड़ा कल्मोट को जाने का रास्ता मात्र चार पांच किलोमीटर का ही रह जाता है और हिमाचल में लगने वाली टोल पर्ची से भी बचाव हो जाता है। अब लोगों को नंगल से खेड़ा कल्मोट जाने के लिए लगभग 15 से 18 किलो मीटर का रास्ता तय करना पड़ेगा और कार वालों को तो हिमाचल के एंट्री टैक्स के तौर पर 70 रुपये अलग से देने होंगे। उधर, नंगल को कलमा मोड़ से जोड़ने वाला एलग्रां पुल तो पहले ही क्षतिग्रस्त होने के कारण बीते लंबे समय से बंद था। वहीं, बीती रात हुई जोरदार बारिश के चलते स्वां नदी में बनाया गया अस्थायी मार्ग भी आवाजाही के लिए बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें