बंगाणा (ऊना)। गोबिंद सागर झील के लठियाणी-मंदली घाट के बाद अब कोहडरा में भी पानी में तैरता पत्थर मिला है। लठियाणी-मंदली घाट में मिले पत्थर को थाना बंगाणा पुलिस ने श्री रामसेतु की निशानी समझकर थाना बंगाणा परिसर में बने मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना करके रख दिया। अब बंगाणा के कोहडरा में एक व्यक्ति को इसी तरह का पत्थर पानी में तैरता हुआ मिला है। केशवानंद ने उक्त शिला को विधिवत घर लाकर पूजा अर्चना करके स्थापित कर दिया। केशवानंद का दावा है कि यह शिला त्रेतायुग से संबंध रखती है। हालांकि वैज्ञानिक तौर पर इस तरह के पत्थर में छेद होने पर हवा रहती है। इसी वजह से पत्थर पानी में तैरता है। संवाद