फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भंजाल में मरी पांच क्विंटल मछलियां, विब

विज्ञापन
una 2
विज्ञापन
अंब(ऊना)। भंजाल तालाब में सोमवार को लगभग पांच क्विंटल मछली मृत पाई गई। जानकारी के अनुसार भंजाल में फव्वारे वाले तालाब में एक कमेटी की तरफ से मछली पाली गई है। सोमवार को जब कुछ लोग वहां गए तो पाया कि तालाब में बड़ी संख्या में मछली मृत पड़ी थी। इसके बाद कमेटी की तरफ से दियोली स्थित मछली पालन केंद्र से संपर्क किया गया। जहां से आए दो प्रतिनिधियों ने पाया कि मछली संभवत: किसी खाने की चीज के चलते अथवा अन्य कारण से मरी थी। जबकि तालाब में फव्वारा लगा होने के कारण पहले लोगों में संशय था कि कहीं करंट के कारण तो मछलियां नहीं मर गई। लेकिन पड़ताल करने पर सामने आया कि तालाब की बड़ी मछलियां मरी हैं। जबकि छोटी मछलियां सकुशल हैं। इस कारण यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कई बार ज्यादा मात्रा में बचे हुए खाद्य पदार्थ को लोग मछलियों के खाने के लिए तालाब में डाल देते हैं। ऐसे ही किसी खाद्य पदार्थ के कारण मछलियों के मरने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद कमेटी की तरफ से मजदूर लगाकर मृत मछलियों को तालाब से निकलवाया गया। भंजाल के ग्राम पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कमेटी की तरफ से तालाब को साफ करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि संभवत: किसी खाद्य पदार्थ के चलते तालाब में मछलियां मरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें