सदाशिव ध्यूसंर महादेव मंदिर तलमेहडा में जिला स्तरीय स्काउट शिविर के समापन पर सम्मानित करते हुए
जोल(ऊना)। भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला ऊना का पांच दिवसीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को सदाशिव मंदिर के प्रांगण में हुआ। इसमें मुख्यातिथि के रूप में सदाशिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने शिरकत की। मुख्यातिथि ने कहा कि विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागियों ने अनुशासन में रहकर अच्छी बातें सीखी हैं। उन बातों का अपने मित्रों व सगे संबंधियों को बताकर उस पर अमल करने का आह्वान किया। मुख्यातिथि ने स्काउट की टीम व बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को अपनी तरफ से 2700 रुपये की राशि भी प्रदान की। इस शिविर में जिला ऊना के 81 स्कूलों से 311 स्काउट कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस मौके पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी संजीव कुमार, राजेश कुमार, राज कुमार पर्यवेक्षक व रिसोर्स पर्सन विजय संधू , विजय कुमार, पिंटू सिंह, सुरिंद्र, सुरजीत सिंह, राजीव कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।