फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डिग्री कॉलेज ऊना में बनाए गए पांच मतगणना केंद्र

Sat, 13 Apr 2024 01:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना कॉलेज में मतदान केंद्र एवं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने के दौरान उपायुक्त ऊना एवं निर्वाचन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना केंद्रों में जांची व्यवस्था
विज्ञापन

अधिकारियों को उचित प्रबंध करने के दिए निर्देश, 24 घंटे तैनात होंगे सुरक्षा जबान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना कॉलेज में लोकसभा चुनावों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना कक्षों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के एजेंटों के लिए बनाए गए गलियारे के बाहरी हिस्से को और ऊंचा करने एवं गलियारे के दोनों तरफ मजबूत जालियां लगाने के निर्देश दिया। साथ ही वहां पर मतगणना के लिए बनाए गए विभिन्न काउंटरों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डिग्री कॉलेज ऊना में लोकसभा की ईवीएम मतगणना के लिए विधानसभा बार 5 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त गगरेट और कुटलैहड़ के विधानसभा उपचुनाव के लिए भी अलग से दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। चुनावों के चलते ईवीएम मशीनों की सुरक्षा के लिए स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिसर के भीतर किसी को भी आने की अनुमति नहीं है। स्ट्रांग रूम में 24 घंटे सुरक्षा प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान तैनात किए जाएंगे। मतगणना केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रहे ताकि मतगणना स्टाफ को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान व तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर मौजूद रहे। सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें