फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रायपुर मैदान स्कूल के पांच बच्चों का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के  विद्या​थियों  राज्य स्तरीय मेगा शिविर से लौटने
विज्ञापन
प्रीति, रजनी, प्रभतेज, विशाल, नितिन का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान के पांच बच्चों ने राज्यस्तरीय मेगा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेते हुए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को सलामी दी l प्रधानाचार्य डॉ नरदेव सिंह सिंह ने बताया कि कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में स्वयंसेवी प्रभतेज, प्रीति, रजनी, विशाल, नितिन पांच सेवियों ने परेड में भाग लिया। पांचों स्वयंसेवियों में से प्रभतेज ने इस विशेष समारोह में पुरुष परेड टीम की अगुवाई करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया। पाठशाला पहुंचने पर प्रधानाचार्य और संपूर्ण स्टाफ़ ने इन पांचों स्वयंसेवियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार ने बच्चों को प्रोत्साहित करने और परेड की बारीकियां सिखाने के लिए प्रधानाचार्य और अध्यापक सुरेश कुमार का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें