चुआर में रविवार रात को दुकान में लगी आग के बाद उठता धुआं। संवाद
अंब (ऊना)। क्षेत्र के चुआर में एक किराना दुकान में रविवार रात को अचानक आग लग गई। घटना में दुकान सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार दिवाली की रात को तिलक राज पुत्र राणा राम निवासी चुआर की दुकान में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन दुकान के अंदर रखा सारा सामान जल गया। एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संवाद