फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गोशाला में लगी आग, चार मवेशी झुलसे

Sun, 21 Jan 2024 12:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के गांव पिरथीपुर में शनिवार को एक गोशाला में आग लगने से चार मवेशी झुलस गए। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस घटना में गोशाला के मालिक का करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, आग से झुलसे मवेशियों के इलाज के लिए चिकित्सक बुलाए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को पिरथीपुर के वार्ड-4 स्वर्ण सिंह पुत्र जगरनाथ की गोशाला में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि पशुशाला के अंदर बांधे गए पशु बाहर निकलना मुश्किल हो गए। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी। जब तक विभाग की गाड़ी घटना स्थल पर पहुची। स्वर्ण सिंह की बहू वंदना ने मुस्तैदी दिखते हुए जलती आग में घुस कर पशुओं की रस्सियां काट कर उन्हें बाहर निकाल लिया।
मगर तब तक चारों पशु काफी झुलस गए थे। घटना स्थल का रास्ता संकरा होने से फायर की गाड़ी पहुंचने से पहले ही गांव वासियों की मदद से आग पर काबू पा लिया। मौके पर पहुंचे गांव के प्रधान विजय कुमार ने बताया कि आग से चार मवेशी बुरी तरह से झुलस गए, जिनका चिकित्सकों से उपचार करवाया गया। पंचायत की ओर से दवाइयां भी मुहैया करवा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें