ऊना। सदर थाना ऊना के तहत बसाल में पुलिस ने पर्ची दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी की पहचान हरमेश चंद निवासी वार्ड-2, लोअर बसाल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी भारतीय स्टेट बैंक के सामने घूमकर लोगों को एक रुपये के बदले 90 रुपये देने का लालच देकर पर्ची दड़ा-सट्टा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में 960 रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है।