संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना ऊना सदर के तहत गांव कोटला कलां में मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने दुकानदार और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पीड़ित सुनील कुमार शास्त्री निवासी नरेली गांव, जिला हमीरपुर ने पुलिस को दी शिकायत कहा कि बीते वीरवार लाल सिंगी गांव के अमित कुमार, शिवानी पत्नी अमित कुमार और सरिता पुत्री प्रेम चंद ने कोटला कलां में स्थित उसकी दुकान में घुस कर साथ मारपीट की। मारपीट में घायल होने के बाद पीड़ित जब ऊना सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहा था तो उपरोक्त तीनों आरोपी दोबारा दुकान में घुस गए और पीड़ित की बेटी शिवांशी और पत्नी सलोना देवी के साथ भी मारपीट की है। इस मामले पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।