फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जातिसूचक शब्द कहने पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत धमकी देने और जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला बीएनएस और एससी एंड एसटी एक्ट के तहत दर्ज करके जांच तेज कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलजीत सिंह निवासी दभोटा (नालागढ़) जिला सोलन ने अपनी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल को बल्ह खालसा में इसे दविंद्र सिंह और उसका दोस्त अमरीक सिंह निवासी दभोटा (नालागढ़) जिला सोलन मिले और कुछ पुरानी बातों को लेकर अमरीक सिंह के साथ इसकी कहासुनी हो गई। अमरीक सिंह ने गुस्से में आकर इसे धमकी देते हुए जातिसूचक शब्दों से संबोधित किया। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ ने इसकी पुष्टि की। कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें