फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा सोसायटी में वित्तीय आय और व्यय का ब्योरा बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत गांव पंडोगा में शनिवार को वार्षिक साधारण अधिवेशन दि पंडोगा कृषि सेवा सहकारी सभा समिति की ओर से किया गया। इसमें सभा सचिव अजय कुमार की ओर से वित्तीय आय और व्यय का ब्योरा सभा सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। इसमें यह बताया गया कि 31-03-2025 तक सभा की कार्यशील पूंजी 449564055.27 है। अजय कुमार ने अन्य सहकारी सभा के आदान-प्रदान के बारे में भी बताया और सभा सदस्यों की ओर से सभा की उन्नति के बारे में विचार-विमर्श किया। इस सभा में उपस्थित सभा प्रधान ओंकार नाथ, उप प्रधान कुलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार, कमेटी सदस्य संतोष सिंह, रविंद्र कुमार एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें