प्रशासन ने नागरिकों से 9 जून तक मांगी आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
मैहतपुर (ऊना)। ऊना जिले में नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रारूप प्रकाशित कर दिया है। इस संबंध में उपायुक्त ऊना जतिन लाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नागरिकों से 9 जून तक आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित समयावधि के भीतर कोई आपत्ति या सुझाव प्राप्त नहीं हुए और प्रारूप को अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया। उपायुक्त ने बताया कि नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड एक के जखेड़ा गांव के समानांतर औद्योगिक क्षेत्र, मोरबड़ गांव की सीमा और जखेड़ा सम्मिलित हैं। वार्ड दो के मोरबड़ गांव, हरिजन मोहल्ला, रायपुर रोड तथा मोहल्ला हरिजन, वार्ड नंबर 3 के ग्राम देहलां, नैना देवी मंदिर, बसदेहरा, देहलां गांव और बसदेहड़ा क्षेत्र नगर परिषद में सम्मिलित हैं। वार्ड चार के मोहल्ला फेंगर, विश्वकर्मा मंदिर और मोहल्ला फेंगर क्षेत्र शामिल हैं। वार्ड 5 के बसदेहड़ा गेट का क्षेत्र, नगर पंचायत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का एरिया, गुरुद्वारा एरिया और बसदेहड़ा गेट, नगर पंचायत शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तक का क्षेत्र सम्मिलित है। वार्ड नंबर छह रायपुर रोड, आटा चक्की और रायपुर रोड पर मेडिकल स्टोर का एरिया सम्मिलित है। वार्ड नंबर सात के देहलां गांव में जेआर मॉडल स्कूल की सीमा, पंडित सलिग राम का घर, रायपुर गांव की बाउंड्री और देहलां रोड पर सोमा देवी का घर शामिल है। वार्ड नंबर 8 के घुग्गा मंदिर, जीपीएस बसदेहड़ से गुरु रविदास मंदिर, रायपुर गेट से मोहल्ला भट्टी और जीपीएस बसदेहड़ा से पटवार खाना से घुग्गा मंदिर वाला क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा वार्ड नंबर नौ के रावमापा बसदेहड़ा से बसदेहड़ा चौक, सराय, टाडा गांव, ब्रिकिलन और कलसेड़ा की सीमा नगर परिषद में सम्मिलित है।