फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बहडाला में शादी समारोह में मारपीट, चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत बहडाला गांव में एक शादी समारोह के दौरान मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार साहिल पराशर निवासी गांव बहडाला जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके छोटे भाई की शादी का समारोह पांच से आठ नवंबर कर चला। शिकायत कर्ता ने बताया कि बीती सात नवंबर को उसके ताया सुभाष चंद व उसके दो बेटे व उनके दो रिश्तेदार शादी में आए हुए थे। सभी ने शराब पी हुई थी। रात को समय करीब 11 बजे जब सभी लोग खाना खा रहे थे तो आरोपी सुभाष चंद अपने घर से शराब पीकर आया तथा गाली गलौज करते हुए डीजे बंद करने के लिए कहने लगा। साहिल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने डीजे बंद कर दिया। जब उन्होंने आरोपी को गाली देने से मना किया तो सुभाष चंद व उसके दोनों लड़के बहसबाजी करने लग पडे। जब वे खाना खाकर अपने गेट के अंदर जाने लगे तो आरोपियों ने उनपर हमला कर दिया। लड़ाई झगड़े में आरोपियों ने किसी चीज से उसके आंख पर वार किया। इस दौरान आरोपी सुभाष चंद, उसके बेटों व रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें उसके भाई अक्षित पराशर की सोने की चेन को गुम गई। आरोपियों ने उसके दोस्त की बाइक के साथ भी तोड़फोड़ की। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें