फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बस ओवरटेक विवाद में मारपीट, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां (ऊना)। क्षेत्र के कुरियाला मोड़ पर बुधवार को बस ओवरटेक को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बोबी निवासी गांव ललड़ी ने बताया कि वह ऊना–झम्बर रूट पर बस चालक है। 13 अगस्त को वह कुरियाला मोड़ पर सवारियां चढ़ा–उतार रहा था, तभी अमन निवासी झम्बर और दो अज्ञात व्यक्ति स्कॉर्पियो गाड़ी में पहुंचे और बस पास देने को लेकर उससे बहस करने लगे। शिकायतकर्ता के अनुसार शाम को जब वह और उसका साथी आकाश झम्बर के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर बाइक से लौट रहे थे, तब आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। उन्होंने मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली और दोनों के साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर अमन और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें