फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खड्ड में मारपीट, तीन के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के तहत गांव खड्ड में महिला के साथ मारपीट मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला बीती 26 नवंबर को सामने आया, जिसमें मेडिकल रिपोर्ट पर अंतिम राय आने के बाद वीरवार को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार व उसकी पत्नी जसविंद्र कौर निवासी गांव खड्ड, तहसील हरोली, जिला ऊना ने पुलिस चौकी पंडोगा में दी शिकायत में बताया कि अमरदीप सिंह व अनीता देवी तथा उनके परिवार के एक अन्य अज्ञात व्यक्ति निवासी गांव खड्ड ने उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी का मेडिकल करवाया और उसकी रिपोर्ट पर चिकित्सा अधिकारी की अंतिम राय के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कहा कि मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें