फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, सात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली के पंडोगा में जमीन विवाद में दो पक्षों के झड़प हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में पंडोगा निवासी मोहन लाल ने बताया कि वह और उनका बेटा रविवार को अपनी जमीन में उगी झाड़ियों की सफाई कर रहे थे। इस बीच यहां दूसरे पक्ष से पिता पुत्र सहित उनके परिवार के सात लोगों ने मोहन लाल और उसके बेटे के साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। आरोप है कि मारपीट में एक युवक ने मोहन लाल पर कस्सी से वार कर दिया। जबकि, इसी कृषि औजार के साथ मोहन लाल के बेटे पर भी हमला किया। हमले में दोनों पिता पुत्र को खासी चोटें आई हैं। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आगामी जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें