फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हरिनगर में सगे भाइयों के बीच मारपीट, दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। बंगाणा थाना क्षेत्र के तहत हरिनगर में सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो महिलाओं सहित चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार हरिनगर निवासी अमित कुमार ने शिकायत में बताया कि सोमवार देर रात जब वह घर में खाना खा रहा था तो उसका छोटा भाई सतपाल सिंह घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। आपत्ति जताने पर सतपाल ने उसके गले से पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान उसकी पत्नी और छोटे बेटे ने किसी तरह उसे छुड़ाया, जिसके बाद सतपाल वहां से चला गया। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि जब वह रसोई बंद करने के लिए बाहर निकला तो उसका बड़ा भाई राजेंद्र सिंह आया और उसके सिर पर ब्लॉक से चोट मार दी। इतने में उसका बेटा सुनील बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान राजेंद्र सिंह के परिवार की महिलाएं लता कुमारी और कंचन देवी भी वहां पहुंचीं और उन्होंने शिकायतकर्ता व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। झगड़े में उसकी पत्नी की पीठ पर चोटें आईं, जबकि सतपाल के मुक्का मारने से उसका एक दांत टूट गया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें