जोल (ऊना)। शिव मंदिर बड़ोआ में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में भाजपा के पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने शिरकत की। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा ऐसी मान्यता है कि जिस स्थान पर कथा होती है वहां पर भगवान विराजमान होते हैं। ऐसे में कथा श्रवण करने वाले सभी भक्तों की प्रभु मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आचार्य शिवकुमार की वाणी से निकले हुए एक-एक शब्द प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हुए उसे अपने जीवन में उतार लें तो निश्चित रूप से राम राज्य की स्थापना होगी। आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने भगवान श्री राम के प्राकट्य की कथा को सुनाते हुए कहा कि जब जब धर्म पर संकट आया है, प्रभु ने प्रकट होकर भक्तों का कल्याण करते हुए धर्म की रक्षा की है। शिव मंदिर में वीरवार को पांचवें दिन की कथा में अयोध्या धाम बन गया। शंखनाद के साथ जैसे ही श्री राम संग चारों भाइयों के प्राकट्य की सूचना मिली, पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। बधाइयों के गीत गाए गए।