फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलवारबाजी को स्पोर्ट्स कोटे में शामिल किया जाए : शादी लाल

विज्ञापन
मुख्यमंत्री से धर्मशाला में मुलाकात के मौके पर प्रदेश तलवारबाजी संघ के पदाधिकारी।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
तलवारबाजी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ ने तलवारबाजी को स्पोर्ट्स कोटे में शामिल किए जाने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने कांगड़ा दौरे के दौरान धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की। हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के अध्यक्ष शादी लाल गोस्वामी की अध्यक्षता में तलवारबाजी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात में आग्रह किया कि तलवारबाजी एक ओलंपिक गेम होने के बावजूद प्रदेश के तीन प्रतिशत स्पोर्ट्स कोटे में शामिल नहीं है। जबकि, अन्य सभी राज्यों में यह गेम खेल कोटे में शामिल है। हिमाचल प्रदेश तलवारबाजी संघ के महासचिव अतुल ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस खेल को अतिशीघ्र कोटे में शामिल करेंगे। तलवारबाजी संघ के महासचिव अतुल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जब से सत्ता संभाली है तब से उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का हर संभव प्रयास किया है। अभी हाल ही में हिमाचल सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये की इनामी राशि देना अपने आप में काबिल-ए-तारीफ़ है। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव कांगड़ा स्वर्ण सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष कांगड़ा सुखपाल सिंह गोगी, मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, संदीप पराशर, परविंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें