फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गगरेट में उफनती खड्ड में कार समेत फंसे पिता-पुत्र, ग्रामीणों ने बचाई जान

विज्ञापन
अम्बोटा के खड्ड मे डूबी कार ।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना )। गगरेट उपमंडल में शुक्रवार दोपहर हुई भारी बारिश से अंबोटा खड्ड उफान पर आ गई। इसी दौरान अंबोटा निवासी अंकुर सूद अपने बेटे को स्कूल से लाने के लिए खड्ड पार कर कार में गए। जाते समय खड्ड में पानी कम था, लेकिन बेटे को लेकर वापसी के समय अचानक बहाव तेज हो गया। तेज बहाव में कार बहने लगी और दोनों की जान पर बन आई। अंकुर के शोर मचाने पर पास के घर में रहने वाले जंग सिंह ने आवाज सुनी और तुरंत होशियार सिंह व अन्य ग्रामीणों की मदद से पिता-पुत्र को कार से सुरक्षित बाहर निकाला।बाद में ट्रैक्टर की सहायता से कार को भी बाहर निकाला गया। वहीं, तेज बारिश के चलते कई रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया। एसडीएम सौमिल गौतम ने बरसात के दौरान खड्डों से दूर रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें