फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अवैध खनन करते पिता-पुत्र को किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। थाना हरोली के भैनी खड्ड क्षेत्र में अवैध खनन करने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। आरोपियों की पहचान केशवानंद और उसके पुत्र संजीव कुमार, निवासी गांव एवं डाकघर पंडोगा तहसील एवं थाना हरोली के तौर पर हुई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुभाष दत्ता निवासी वार्ड-1 गांव और डाकघर खड्ड तहसील, हरोली, जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपने बेटे और चचेरे भाइयों के साथ अपनी निजी भूमि की रखवाली करने गए। इस दौरान दो ट्रैक्टर अवैध खनन करते पाए गए। इसमें एक ट्रैक्टर रेत और बाजरा से भरा हुआ था। दूसरा ट्रैक्टर रेत एवं बाजरा चोरी करने की तैयारी में था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित काबू कर लिया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें