फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हटली की टीम बनी विजेता, बंगाणा उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अरलू कुंदों में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत अरलू के गांव अरलू कुंदों में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन हुआ। युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल के महत्व को समझाने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें पंचायत प्रधान महिंद्र सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए 3100 रुपये की नकद राशि भेंट की। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि इस खेल मैदान को पक्का भी करवाया जाएगा। वहीं, बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों के लिए 5100 की नकद राशि भेंट कर खेल मैदान में लाइट की व्यवस्था भी की। खेल प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को नकद राशि, स्मृति चिह्न ओर मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में हटली से बृजेश की टीम विजेता व बंगाणा से रवि की टीम उपविजेता रही। इसके अलावा रशपाल सिंह राणा ने आयोजकों को 11000 रुपये की नकद राशि भेंट दी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों की हर जरूरत को पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर युवा भूपेंद्र शर्मा, सौरभ कार्तिक, मनीष, निखिल,विकास, साहिल आकाश, अंकीत, निखिल, विवेक, अनिकेत, अनीश, प्रिंस,अंकित सहित अन्य युवा और ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें