फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: किसानों को धान फसल बेचने की घर द्वार पर मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की बिक्री के लिए किसान पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं पंजीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला में वर्ष 2025-26 के लिए धान की खरीद का कार्य हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से अधिकृत नोडल एजेंसी हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से किया जाएगा। इस व्यवस्था के तहत किसानों को सरकार की ओर से निर्धारित मूल्य पर अपनी फसल घर-द्वार के पास ही बेचने की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा ने बताया कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान मात्र 48 घंटे के भीतर उनके पंजीकृत बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के किसान धान की बिक्री के लिए https://hpappp.nic.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सीजन आरंभ होने के बाद किसान इसी पोर्टल के माध्यम से अपना टोकन बुक कर नजदीकी मंडी में अपनी फसल बेच सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रेड-ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें