फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: किसानों को बेकार फलों से जैम, जैली, कैंडी बनाने का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूक शिविर में खाद्य प्रसंस्करण से आय बढ़ाने की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत लठियाणी, बुधान और तनोह में डॉक्टर वाईएस परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के खाद्य एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। वैज्ञानिक डॉक्टर अंशु शर्मा और उनकी टीम ने एससी, एसटी किसानों को बेकार फलों और सब्जियों से जैम, जेली, कैंडी, प्यूरी, चटनी और पेय पदार्थ बनाने व व्यापार करने की जानकारी दी। लगभग 100 किसानों ने इसमें भाग लिया। 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा भी शामिल रहे। अंतिम दिन ग्राम पंचायत तनोह की प्रधान शकुंतला देवी ने टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण से ग्रामीण स्वरोजगार और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें