फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना बीज केंद्र में दोपहर तक खत्म हो गया गेहूं बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में किसान गेहूं की बिजाई में जुटे हैं। इससे बीज की मांग बढ़ गई है। सोमवार को ऊना सब्जी मंडी में स्थित विभाग के बीज केंद्र में किसानों की भीड़ उमड़ी। दोपहर तक केंद्र में बीज खत्म हो गया। कई किसानों को बिना बीज के लौटना पड़ा। किसानों से बीज के लिए पैसे भी ले लिए और स्टॉक खत्म होने पर उन्हें पर्ची देकर लौटा दिया। नया स्टॉक आने पर किसानों को पर्ची दिखाने पर बीज मिलेगा। कृषि विभाग का कहना है कि पिछले कुछ दिन त्योहारों में बीते हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट सिस्टम ठप रहा। इस वजह से बीज की सप्लाई भी बाधित हुई। विभाग के उपनिदेशक अतुल डोगरा ने बताया कि मंगलवार को ऊना मंडी स्थित केंद्र में 250 क्विंटल बीज की नई खेप आ जाएगी। इससे किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि ऊना जिले में करीब 34 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की खेती की जाती है। इसके लिए कृषि विभाग रुद्रपुर और राजस्थान से बीज मंगवाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें