फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रोजी-रोटी कमाने रूस गए याकूब का शव लाने में जुटा परिवार

Thu, 15 Oct 2026 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता गुलाम मोहम्मद की आंखों में बेटे के अंतिम दर्शन की आस, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने विदेश मंत्रालय से किया संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। परिवार का भविष्य संवारने और रोजी-रोटी कमाने रूस गए डंगोह खास निवासी याकूब मोहम्मद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अब परिजनों को अपने लाडले के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने का इंतजार है, ताकि वे अंतिम बार उसका चेहरा देख सकें और गांव में अंतिम संस्कार कर सकें। बेटे को खोने के गम के बीच पिता गुलाम मोहम्मद उसके शव को भारत लाने के प्रयासों में जुटे हैं। याकूब के पिता गुलाम मोहम्मद ने बताया कि वह अपने बेटे के पार्थिव शरीर को घर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। परिवार इस मुश्किल घड़ी में बेटे के अंतिम दर्शन की आस लगाए बैठा है। विदेश में हुई इस दुखद घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा ने याकूब के पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने के लिए पहल की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय से संपर्क किया गया है। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होते ही शव को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि शोकाकुल परिवार अपने बेटे का अंतिम संस्कार कर सके। उधर, गगरेट के एसडीएम सोमिल गौतम ने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक प्रशासन से संपर्क नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार प्रशासन के पास आता है तो हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। अब याकूब के परिजनों की उम्मीद सरकारी स्तर पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी है। परिवार चाहता है कि प्रक्रिया जल्द पूरी हो, ताकि विदेश की धरती पर दम तोड़ने वाले याकूब को अपने गांव की मिट्टी नसीब हो सके और परिजन पूरे सम्मान के साथ उसे अंतिम विदाई दे सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें