फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: महिला पुलिसकर्मी की झूठी पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब में एक महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक जानकारी साझा करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गगरेट क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर महिला पुलिसकर्मी को लेकर गंभीर और सनसनीखेज अपराध से जुड़ी झूठी पोस्ट साझा की थी। जैसे ही यह खबर इंटरनेट पर वायरल हुई, पूरे क्षेत्र में भ्रम और सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की आंतरिक जांच की तो पाया कि आरोपी की ओर से प्रसारित की गई जानकारी पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद थी। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद अंब थाना पुलिस ने रविवार को तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस अब आरोपी की गहन छानबीन कर रही है ताकि उसकी संलिप्तता और मंशा का पता लगाया जा सके। एसपी ऊना अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें