फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए दर्ज करा दी झूठी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुबोवाल में झूठी निकली स्कूटी चोरी की पटकथा
विज्ञापन

हरोली पुलिस ने किया मामले का पटाक्षेप
ऊना। हरोली क्षेत्र के तहत एक गांव में स्कूटी चोरी की कहानी झूठी निकली है। शिकायतकर्ता महिला ने अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर इंश्योरेंस के पैसे हड़पने के लिए पुलिस के पास स्कूटी चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह महिला अनरजिस्टर्ड एजेंट के तौर पर काम कर रही थी। महिला डाउन पेमेंट पर स्कूटी की खरीद करवाती थी। डाउन पेमेंट के बाद नंबर लेने के लिए वह स्कूटी वापस एजेंसी नहीं पहुंचती थी। इंश्योरेंस और बैंक फाइनेंस के लोग भी किसी भी स्कूटी को ढूंढ नहीं पाते थे। बताया जा रहा है कि महिला ने चार स्कूटियां दुलैहड़ में एक व्यक्ति पास खड़ी की हुई थीं। इन स्कूटियों के चेसी और इंजन नंबर चेक करने पर चोरी हुई स्कूटी वहीं पाई गई। जानकारी के अनुसार हरोली क्षेत्र की एक महिला ने 30 अप्रैल 2024 को हरोली पुलिस के पास उसके घर के बाहर खड़ी उसके रिश्तेदार की स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। महिला ने यह भी बताया कि चोर उसके घर से तारों के बंडल भी चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महिला के रिश्तेदार से भी फोन पर बात की जिसने बताया कि वह महिला के घर आए थे और स्कूटी वहां खड़ी कर माथा टेकने क लिए चले गए थे। पुलिस ने इनकी बात को सच मान लिया। पुलिस ने जब इनसे स्कूटी से संबंधित कागजात देने के लिए कहा तो इन्होंने कोई भी कागजात नहीं दिए। इस पर पुलिस को इनके ऊपर शक होने लगा। जब मामले की परतें खुलीं तो पता चला कि महिला ने दुलैहड़ में एक व्यक्ति के पास चार स्कूटियां खड़ी कर रखी हैं। इनमें चोरी हुई स्कूटी भी वहां से बरामद हुई है। मामले में सामने आया है कि महिला और उसके रिश्तेदार ने सारी घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि महिला टाहलीवाल की एक एजेंसी से स्कूटियों की डाउन पेमेंट पर खरीद करवाती थी और खरीद करने के बाद अगर व्यक्ति को पैसे की थोड़ी कमी रहती थी तो इन स्कूटियों को अन्य लोगों के पास गिरवी रखवा देती थी। उसके बदले पैसे ले लेती थी। महिला ने 15 स्कूटियों की खरीद करवाई है। पुलिस ने महिला व उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। एसएचओ हरोली सुनील सांख्यान ने बताया कि पुलिस ने स्कूटी चोरी मामले में शिकायतकर्ता महिला और उसके रिश्तेदार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें