फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बनाए जा रहे झूठे केस : भुट्टो

Wed, 23 Oct 2024 02:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
कुटलैहड़ में भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो। स्रोत आय
विज्ञापन
कहा- बदले की भावना से हो रहे काम, चहेतों को बंद कमरे में दिए जा रहे टेंडर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बंगाणा (ऊना)। राज्य की सुक्खू सरकार कुटलैहड़ में बदले की भावना से कार्य करने पर उतर चुकी है। यह बात कुटलैहड़ के भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मंगलवार को बंगाणा में कही।
उन्होंने कहा कि मेरे बाद अब समर्थकों पर झूठे केस बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। कहा कि उपमंडल बंगाणा के प्रशासनिक अधिकारी सरकार और विधायक की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। भुट्टो ने कहा कि हमने हर अधिकारी के नाम की लिस्ट बना ली है। कहा कि चहेतों को बंद कमरे में टेंडर वितरण किए जा रहे हैं। जल्द कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हक की लड़ाई अब सड़कों पर आने वाली है।
विज्ञापन

कुटलैहड़ भाजपा सक्रिय सदस्यता की बैठक में मुख्य अतिथि पहुंचे देवेंद्र भुट्टो की अध्यक्षता में 64 से ज्यादा सक्रिय भाजपा नेताओं ने सदस्यता ली। कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बदौलत कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा ने 1990 के बाद लंबे समय तक राज किया। कुटलैहड़ विस में भाजपा के विधायक रहे हैं। कहा कि कुटलैहड़ में भाजपा की सदस्यता का आंकड़ा 25 हजार पार होने वाला है। प्रदेश में कुटलैहड़ विस क्षेत्र भाजपा सदस्यता अभियान के पहले या दूसरे स्थान पर पहुंचने वाला है। ठेकेदारों के मामूली झगड़े को खूंखार का नाम देकर मेरे समर्थकों को प्रताड़ित किया जा रहा। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हैं। एक नल लगाने के लिए कुटलैहड़ के विधायक से स्वीकृति लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, राज्य भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मनोहर लाल शर्मा, ला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, जिला महिला मोर्चा की महामंत्री सुषमा ठाकुर, ला पार्षद सदस्य निशा भुल्लर, उपप्रधान जीवन शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा महामंत्री राजेंद्र मलांगड़, राज्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सचिव सूरम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें