फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: धमकी पर आस्था भारी, श्रद्धालुओं ने किए बेखौफ दर्शन

Tue, 18 Jun 2024 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
चिंतपूर्णी मां के दरबार लार्ठनों में खडे श्रद्धालु।संवाद
विज्ञापन
कांगड़ा में चामुंडा मंदिर में तैनात किए अतिरिक्त जवान, ज्वालामुखी और बज्रेश्वरी मंदिर में व्यवस्थाएं रहीं सामान्य
विज्ञापन

ऊना के चिंतपूर्णी मंदिर और हमीरपुर के बाबा बालक नाथ मंदिर में भी रूटीन की रही व्यवस्था, प्रशासन ने कहा-गाइडलाइन आने के बाद ही बढ़ाएंगे सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगड़ा/ज्वालामुखी/चामुंडा/चिंतपूर्णी/हमीरपुर। देश के मंदिरों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों के दौर में कांगड़ा जिला के श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में छह होमगार्ड और दो अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। वहीं, कांगड़ा जिला में बज्रेश्वरी माता कांगड़ा और श्री ज्वालाजी मंदिर, ऊना जिला के माता चिंतपूर्णी मंदिर और हमीरपुर जिला के बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में व्यवस्थाएं सामान्य हैं। यहां सोमवार सुबह से रात तक रोजाना की भांति माता के भक्तजन सामान्य तौर पर कतारों में अपनी बारी का इंतजार बेखौफ रूप से करते नजर आए। हालांकि प्रचंड गर्मी में श्रद्धालु पसीने से अवश्य ही तरबतर थे, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से किसी भी तरह की अफरातफरी का माहौल नजर नहीं आया। उधर, श्री चामुुंडा माता मंदिर अधिकारी एवं नायब तहसीलदार जितेंद्र शर्मा ने बताया कि छह होमगार्ड और दो अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए जाने के बाद अब मंदिर में 12 होमगार्ड के जवान, छह पुलिस कर्मी और चार सीआईडी के जवान सादे वस्त्रों में तैनात रहेंगे। बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के अधिकारी और तहसीलदार मोहित रतन ने बताया कि मंदिर में 14 होमगार्ड पहले ही तैनात हैं। पुलिस जवान आवश्यकता पड़ने पर तैनात किए जाते हैं। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे भी बिलकुल दुरुस्त हैं। अभी सुरक्षा व्यवस्था को और बढ़ाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं। जरूरत महसूस होती है तो सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है। वहीं, शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर सह आयुक्त और एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि उनकी डीएसपी के साथ भी इस विषय पर बात हुई, लेकिन उन्हें अभी तक ऐसी कोई गाइडलाइन प्राप्त नहीं हुई है, अगर कोई नोटिफिकेशन आती है तो दिशा-निर्देशों के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


धमकियों के बाद जिले के मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। बाबा बालक नाथ में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
भक्त सिंह एसपी, हमीरपुर
गाइडलाइन के मुताबिक ही चौकसी बढ़ाई जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया जाएगा।
राकेश सिंह, एसपी, ऊना
अभी तक धमकी को लेकर कोई एडवाइजरी जारी नहीं हुई है। मंदिरों में रूटीन की सुरक्षा है। सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी होने पर अगर जरूरी हुआ तो अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

शालिनी अग्निहोत्री, एसपी कांगड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें