फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ईसपुर में 266 लोगों की आंखें जांचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोगा (ऊना)। रोटरी विलेज कोर ईसपुर की ओर से लगाए गए नेत्र जांच शिविर में 266 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 62 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया। रोटरी धुसाड़ा अस्पताल के डॉ. अनिल कुमार, अतुल प्रसाद और उनकी टीम के सदस्य अजय कुमार, दीपक कुमार और धर्मेंद्र की टीम ने मरीजों की जांच की। सभी मरीजों को दवाइयां और चश्मे के नंबर दिए गए। इस दौरान रोटरी विलेज कोर के अध्यक्ष चितबिलास पाठक ने बताया कि संस्था की तरफ से समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। इस मौके पर रामदास जसवाल, विद्यावान धीमान, सरवन कुमार खट्टा, कुलदीप चंद, रमेश सिंह, वेद प्रकाश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें