फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नागरिक अस्पताल अंब में आंखों की ओपीडी शुरू

Wed, 28 Feb 2024 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज को आंखों से संबंधित रोगों के लिए नहीं करना पड़ेगा जिला मुख्यालय का रुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नागरिक अस्पताल अंब में नेत्र रोग से संबंधित प्रारंभिक उपचार शुरू हो गया है। अस्पताल में नेत्र रोग तकनीशियन की तैनाती हो गई है। इससे आखों से संबंधित प्रारंभिक जांच व उपचार की सुविधा मरीजों को दी जा रही है। इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है।
नागरिक अस्पताल अंब में लोगों को आंखों से संबंधित उपचार के लिए अब जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंंगे। अस्पताल में नेत्र रोग तकनीशियन को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैनात कर दिया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से करीब 45 पंचायतों के लोगों को आंखों से संबंधित जांच व उपचार का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें वर्तमान में नेत्र रोग तकनीशियन की तैनाती की गई है। इसके बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ को तैनाती के लिए भी अस्पताल प्रबंधन ने प्रयास कर दिए हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधा के लिए मोतियाबिंद की जांच, चश्मे लगाने की सुविधा व आंखों से संबंधित सामान्य जांच की जा रही है। इसके लिए अस्पताल में आई ओपीडी भी स्थापित कर दी गई है। नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती के बाद आई ओटी स्थापित की जाएगी। इससे आंखों से संबंधित ऑपरेशन भी नागरिक अस्पताल अंब में ही संभव हो सकेंगे। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को इस सुविधा का लाभ भी अंब में ही मिल जाएगा। वर्तमान में आंखों से संबंधित ऑपरेशन करवाने के लिए लोग निजी व क्षेत्रीय अस्पताल का रुख करते हैं।

क्षेत्रीय अस्पताल से घटेगा मरीजों का बोझ
वर्तमान में जिलेभर के आंखों से जुड़े मरीज जांच व इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचते हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 50 से 60 मरीज इलाज व जांच के लिए पहुंचते हैं। इनमें ज्यादा संख्या बुजुर्गों की होती है, जिन्हें सुबह-सुबह कई किलोमीटर की दूरी तय कर ऊना अस्पताल पहुंचना होता है। अंब अस्पताल में नेत्र ओपीडी शुरु होने के बाद उनकी काफी परेशानी कम होगी। इसके साथ चिंतपूर्णी और गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कई गांव भी इस सुविधा से लाभांवित होंगे।
विज्ञापन




कोट्स
नागरिक अस्पताल अंब में आंखों से संबंधित प्रारंभिक जांच व उपचार की सुविधा शुरू कर दी गई है। जल्द ही नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया है।
डॉ. राहुल कतना, प्रभारी, नागरिक अस्पताल, अंब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें