फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: देश में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों पर चिंता जताई

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के त्रैवार्षिक जिला सम्मेलन में राष्ट्रीय और प्रादेशिक राजनीति पर चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। ऊना में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का त्रैवार्षिक जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन राज्य कमेटी के सदस्य विजय शर्मा ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रादेशिक राजनीति पर चर्चा की। उन्होंने देश में हो रहे राजनीतिक घटनाक्रमों और इसके किसानों, मजदूरों और मध्य वर्ग पर प्रभावों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की। सम्मेलन को जिला सचिव केके राणा और पार्टी के वरिष्ठ सदस्य गुरनाम सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। पार्टी के विभिन्न सदस्यों ने शिमला में होने वाले राज्यस्तरीय सम्मेलन के लिए 10 प्रतिनिधियों का चयन किया। जिला सचिव पद के लिए केके राणा, जो पूर्व में ग्राम पंचायत बाथू के प्रधान भी रह चुके हैं, को सर्वसम्मति से दोबारा जिला सचिव चुना गया। अपनी नई जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। सम्मेलन में अन्य कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी ने जिले में पार्टी के विस्तार और सक्रियता पर चर्चा की और आने वाले समय में पार्टी को और सशक्त बनाने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें