फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हिमाचल में जातिवाद बढ़ने पर जताई की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा, बंगाणा खंड के अध्यक्ष नवदीप महे ने जारी बयान में कहा है कि हिमाचल प्रदेश में जात-आधारित भेदभाव और जातिगत अत्याचारों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब यह समस्याएं धीरे-धीरे स्कूल व अन्य शिक्षा संस्थानों तक पहुंच चुकी है। उन्होंने इसे अत्यंत चिंताजनक मामला बताया और सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की। नवदीप महे ने कहा यदि किसी भी शिक्षा संस्थान में जातिवाद के मामले पाए जाते हैं तो उस पर तुरंत और उचित कार्रवाई होनी चाहिए। यदि यही स्थिति बनी रही तो नई युवा पीढ़ी को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। हमें आपस में भाईचारा बनाए रखना होगा, तभी विद्यार्थी-वर्ग का भविष्य सुरक्षित रहेगा। कहा कि सोशल मीडिया पर दिन-प्रतिदिन ऐसे वीडियो प्रकाशित हो रहे हैं जो जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। इस अवसर पर स्टूडेंट फ्रंट हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष राजिंद्र के साथ मोहित, सागर, आकाश, गौरव और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें