फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सर्व धर्म सद्भाव को दर्शाती प्रदर्शनियों ने किया आकर्षित

विज्ञापन
संतोषगढ़ में आयोजित जोड़ मेले के दौरान मौजूद सदस्य । संवाद - फोटो : लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग को टोडरपुर से जोड़ने वाली सड़क की ऐसी है  दशा। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में दो दिवसीय सालाना जोड़ मेले का समापन बुधवार को हुआ। आदि ग्रंथ रत्नाकर सागर के शुरू किए गए पाठ का भोग डाला गया। पुष्प वर्षा के बीच झंडा रस्म अदा की गई। इस दौरान युवाओं की ओर से सजाई गई धार्मिक प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इसका शुभारंभ शहर के युवा समाजसेवी संजू पुरी ने किया। सर्व धर्म सद्भाव को दर्शाती हुई प्रदर्शनियों में मां चिंतपूर्णी दरबार, गुरु गोबिंद सिंह और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित प्रमुख रहीं। गायक विजय रंगीला, बाबा बलराम सिंह सहित अन्य कलाकारों ने गुरु महिमा का गुणगान किया। हिमाचल प्रदेश साधू संप्रदाय सोसायटी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष संत बाबा रविंद्र दास, गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी पंजाब, संत कुलवंत राम प्रधान, संत कमलजीत सिंह सुनेहरा व संत सुच्चा सिंह खुरालगढ़ साहिब ने मौजूद संगत को गुरु रविदास महाराज और 22 जनवरी जोड़ मेल के इतिहास से रूबरू कराया। जोड़ मेला कमेटी के अध्यक्ष बलवंत सिंह, गुरु रविदास कमेटी संतोषगढ़ के प्रधान एडवोकेट कुलविंद्र सिंह, मेला के संस्थापक पूर्व विधायक शिंगारा राम सहूंगड़ा परिवार के सदस्यों ने भी शिरकत की। इस मौके पर भीम भगत वेलफेयर सोसायटी पंजाब की तरफ से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। इसमें मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें