फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल जरियालां में चार लाख से बनेगा परीक्षा हॉल

विज्ञापन
नंगल जरियालां स्कूल की मेधावी छात्राएं विधायक राकेश कालिया के साथ।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में विधायक राकेश कालिया ने की घोषणा
विज्ञापन

शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगल जरियालां में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और वर्ष भर की सांस्कृतिक, खेल और शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका दिल जीत लिया। प्रधानाचार्य सुमन वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। विधायक कालिया ने विद्यालय के परीक्षा हॉल के लिए चार लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल, कैप्टन श्वेता कंवर, कैप्टन वतन चंद, कैप्टन देव राज, पंचायत की पूर्व प्रधान रेखा रानी, कल्याण सिंह, देसराज, सतबीर जरियाल, मंजू रानी और अंजना देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सचित्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें