फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुक्खू सरकार के फैसलों से हर वर्ग खफा : शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, राज्य की सुक्खू सरकार के गलत निर्णयों से प्रदेश पिछड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के विवादित निर्णयों से आम जनता, कर्मचारी संगठनों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। राज्य में पटवारियों और कानूनगो को स्टेट कैडर में डालने के फैसले को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। जिला पार्षद उपाध्यक्ष एवं जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा ने इस निर्णय को जनविरोधी करार देते हुए कहा कि इससे आम जनता को भारी असुविधा होगी। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि जब पटवारी और कानूनगो जिला स्तर पर नियुक्त होते थे, तब वे स्थानीय लोगों की ज़रूरतों और समस्याओं को बेहतर ढंग से समझते थे और त्वरित समाधान प्रदान करते थे। जिला कैडर व्यवस्था के चलते जनता को अपने घर-द्वार पर ही राजस्व से जुड़ी सुविधाएं मिलती थीं। अब स्टेट कैडर के चलते अधिकारियों की पोस्टिंग दूरदराज के इलाकों में की जा सकती है, जिससे स्थानीय प्रशासनिक कार्यों में देरी और असुविधा होगी। कृष्ण पाल शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार की गलत नीतियों के कारण हिमाचल प्रदेश लगातार पिछड़ रहा है। जब से यह सरकार सत्ता में आई है, तब से राज्य आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें