फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से हर वर्ग हो चुका प्रताड़ित : सत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, बीच सत्र में आईटीआई गगरेट शिफ्ट करना उचित नहीं
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा मंत्री से उठाएंगे छात्र हित का मसला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा है कि मौजूदा प्रदेश सरकार से अधिकारियों से लेकर कर्मचारी और उद्योगपतियों से लेकर कारोबारी बुरी तरह प्रताड़ित हो चुके हैं। वहीं, अब सरकार की इस प्रताड़ना का प्रकोप छात्र वर्ग पर भी पड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि इसका ताजा उदाहरण जिला मुख्यालय की सरकारी आईटीआई में देखने को मिला। यहां पर शिक्षा ग्रहण कर रहे दूरदराज के छात्र-छात्राओं को अचानक गगरेट जाकर अपनी शिक्षा पूरी करने के फरमान जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के इस आईटीआई परिसर में गगरेट की सरकारी आईटीआई की कक्षाएं चलाई जा रही हैं, उन कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को एकाएक गगरेट शिफ्ट करने का फैसला सुना दिया गया है। विधायक का कहना है कि बेहतर होता यदि शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले या शैक्षिक सत्र खत्म होने के बाद इन कक्षाओं को गगरेट में स्थानांतरित किया जाता लेकिन वर्तमान में कोई छात्र मैहतपुर से ऊना आ रहा है, कोई सनोली-मजारा से तो कोई बंगाणा या लठियाणी से पढ़ने के लिए पहुंचता है। ऐसे में जब इन छात्र-छात्राओं को अचानक 70 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर एक दिन में ही तय करने को कहा जाएगा तो उनकी शिक्षा पर इसका क्या असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि खुद उपमुख्यमंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए था। जिले के चार-चार कांग्रेसी विधायक भी चुपचाप सरकार के हर तरह के गलत फैसले को स्वीकार कर रहे हैं, लेकिन इसका असर जनता पर कितना और कैसा हो रहा है, इसको लेकर किसी विधायक को कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह खुद तकनीकी शिक्षा मंत्री से मिलकर इस मुद्दे को उठाएंगे और अचानक आईटीआई के छात्र-छात्राओं की इन कक्षाओं को इतनी दूर शिफ्ट करने के फरमान को वापस लेने की मांग की जाएगी। कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता के मद में चूर हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें